देहरादून: यमुना और टौंस नदियों में उफान, आसपास की बस्तियों को अलर्ट - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, July 3, 2025

देहरादून: यमुना और टौंस नदियों में उफान, आसपास की बस्तियों को अलर्ट



देहरादून। यमुना और टौंस नदियों के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुना और टौंस खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं, जिससे किनारे बसी बस्तियों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर लोगों को नदी तटों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।गुरुवार को यमुना का जलस्तर 455.35 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से केवल दो पॉइंट कम है। डाकपत्थर बैराज से 1044.35 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बावजूद बारिश के कारण जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रशासन ने कालसी के हरिपुर, व्यास नहरी, व्यास भूड़, विकासनगर के बाड़वाला, भीमावाला, ढकरानी और कुल्हाल के ग्रामीणों को सतर्क किया है। वहीं, टौंस नदी का जलस्तर 643.50 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 644.75 मीटर से थोड़ा नीचे है। त्यूणी बाजार में नदी के किनारे बनी दुकानों और होटलों को खतरा बढ़ गया है। प्रशासन और पुलिस टीमें त्यूणी में रातभर गश्त कर स्थिति पर नजर रख रही हैं। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सरकारी स्कूलों और पंचायत भवनों को सुरक्षित स्थानों के रूप में चिह्नित किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें बाढ़ संभावित गांवों का दौरा कर लोगों को जागरूक कर रही हैं। प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने और नदी तटों से दूर रहने की सलाह दी है। आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था की गई है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta