शिवम भंडारी ने Under-18 वर्ग के बेंच प्रेस एवं पावरलिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 135 किलोग्राम वजन उठाकर नया स्टेट रिकॉर्ड बनाते हुए पहले स्थान पर रहते हुए स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है।
शिवम की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक अनुभव बहुगुणा, प्रधानाचार्या नीलम त्रिपाठी एवं उप-प्रधानाचार्य संजीव डबराल ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विद्यालय परिवार ने शिवम की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

No comments:
Post a Comment