हल्द्वानी। नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025-26 के लिए बुधवार, 2 जुलाई को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन ग्राम प्रधान के लिए 97, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 45 और वार्ड सदस्य के लिए 86 नामांकन पत्र बिके, जबकि 12 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन पत्र जमा किए।
नामांकन प्रक्रिया की निगरानी के लिए एडीएम नैनीताल विवेक राय ने नोडल अधिकारी रेखा कोहली, रिटर्निंग ऑफिसर मनोज गंगवार, खंड विकास अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी और अन्य सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों (एआरओ) के साथ बैठक की।
इस दौरान मतदान स्थलों पर कर्मचारियों की तैनाती और वाहन व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाए।
कोटाबाग ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, और प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।


No comments:
Post a Comment