पौड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, July 4, 2025

पौड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा



पौड़ी। पौड़ी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक नेगी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लोकेश्वर सिंह ने बताया कि गुरुवार को पाबौ क्षेत्र के एक निवासी ने कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज की, जिसमें उनकी नाबालिग बहन के साथ खंडूली गांव के अभिषेक नेगी द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। 

शिकायत मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया। उपनिरीक्षक हेमलता सेमवाल, मुख्य आरक्षी दलीप सिंह और आशुतोष रावत की टीम ने तत्काल जांच शुरू की। गहन छानबीन और तथ्यों की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 एसएसपी ने बताया कि मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta