डोईवाला में भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन से पहले गुरुद्वारे में लिया आशीर्वाद - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, July 4, 2025

डोईवाला में भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन से पहले गुरुद्वारे में लिया आशीर्वाद



डोईवाला। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए शुक्रवार को डोईवाला के भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों ने नामांकन से पहले ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और जीत का आशीर्वाद मांगा। 

इसके बाद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी देहरादून नामांकन दाखिल करने रवाना हुए। प्रत्याशियों में हरिपुर कलां तृतीय से शिवाजी भट्ट, खदरी खड़कमाफ से माधुरी जुगलान, बड़कोट माफी से अनिता सेमवाल और माजरीग्रांट तृतीय से प्रदीप कौर शामिल रहे। 

भाजपा संगठनात्मक जिला ऋषिकेश के अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि पार्टी की कार्यशैली और समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर सभी सीटों पर जीत निश्चित है। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने मातृशक्ति को प्रत्याशी बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। 

खदरी खड़कमाफ से प्रत्याशी माधुरी जुगलान ने नामांकन दाखिल कर कहा कि जलभराव, नालियों की कमी, जंगली जानवरों से सुरक्षा, बिजली वोल्टेज और कानून व्यवस्था जैसी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

 वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर जनता के बीच उपलब्ध रहेंगी। मौके पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, विनय कंडवाल, उषा कोठारी, सुनीता सैनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta