उत्तराखंड : पौड़ी में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली, दो अन्य संदिग्ध आइसोलेशन में भेजी - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, June 19, 2025

उत्तराखंड : पौड़ी में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली, दो अन्य संदिग्ध आइसोलेशन में भेजी



श्रीनगर। पौड़ी जिले में कोरोना ने फिर से दस्तक दी है। जिले में एक 29 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम आइसोलेशन में रखा है। साथ ही, स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। 

बेस चिकित्सालय श्रीनगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि 17 जून को सीएमओ कार्यालय पौड़ी से प्राप्त आरटीपीसीआर सैंपल मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा, एक एएनएम सहित दो अन्य महिलाओं में कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्हें भी होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

डॉ. सिंह ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए चिकित्सा प्रशासन पूरी तरह तैयार है। बेस चिकित्सालय में 65 बेड, 106 वेंटिलेटर और 50 ऑक्सीजन प्लांट के साथ 4250 एलपीसीडी प्रति लीटर की व्यवस्था की गई है। उधर, उपजिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विमल गुसाईं ने बताया कि ओपीडी में सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीज आ रहे हैं, जिनकी निगरानी के लिए फ्लू क्लीनिक संचालित है। यदि किसी मरीज में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं, तो उसे तुरंत आइसोलेशन में रखा जाएगा। 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta