उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, June 19, 2025

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार



पिथौरागढ़। गंगोलीहाट क्षेत्र के एक गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि स्कूल का सहायक अध्यापक केशर लाल है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया।

थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने बताया कि 18 जून को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज की। तहरीर के अनुसार, जब नाबालिग छात्रा घर पर अकेली थी, तब आरोपी शिक्षक ने मौका देखकर कमरे में घुसकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया, और पूछताछ में छात्रा ने खुलासा किया कि शिक्षक लंबे समय से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय नवसनहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), 65(1), 75 और पोक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर बबीता टम्टा को सौंपी गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र पाठक, हेड कांस्टेबल देशदीपक और कांस्टेबल चालक आन सिंह शामिल रहे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आगे की जांच जारी है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta