ब्रेकिंग : केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में बाल-बाल बचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शीतल काले, बताया चमत्कार - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, June 19, 2025

ब्रेकिंग : केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में बाल-बाल बचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शीतल काले, बताया चमत्कार



मुंबई। उत्तराखंड के गौरीकुंड में रविवार को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में सात लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस शीतल काले ने खुलासा किया कि वह और उनका परिवार इस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘ताली’ में नजर आईं शीतल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा कर इस घटना पर दुख जताया और इसे ईश्वरीय कृपा बताया।

शीतल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वह और उनका परिवार उसी हेलीकॉप्टर में सवार होने वाले थे, जिसके क्रैश होने की खबर ने उन्हें स्तब्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी टिकट बुक थी और केदारनाथ यात्रा की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन एक दिन पहले उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी। उस समय निराशा हुई, लेकिन अब वह इसे चमत्कार मानती हैं।

पोस्ट में शीतल ने लिखा, “केदारनाथ में हुए दुखद हेलीकॉप्टर हादसे से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया। यह और चौंकाने वाला है कि मैं और मेरा परिवार उसी हेलीकॉप्टर में होने वाले थे। किस्मत के उस मोड़ ने हमारी जान बचाई। जिंदगी नाजुक है और जीवित रहना सबसे बड़ा आशीर्वाद है।”

शीतल की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है, और कई प्रशंसक उनके सुरक्षित रहने पर राहत व्यक्त कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta