उत्तराखंड: पंचायत चुनाव से ठीक पहले दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, चार डीएम बदले, दर्जनों अन्य ट्रांसफर - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, June 20, 2025

उत्तराखंड: पंचायत चुनाव से ठीक पहले दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, चार डीएम बदले, दर्जनों अन्य ट्रांसफर



देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात नौकरशाही में व्यापक फेरबदल करते हुए प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया। इस दौरान चार जिलों के जिलाधिकारियों (DM) सहित 31 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), एक भारतीय वन सेवा (IFS), एक सचिवालय सेवा और 24 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले किए गए। यह फेरबदल राज्य प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जिलाधिकारियों के तबादले

सरकार ने चार जिलों—पौड़ी, चंपावत, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी—के जिलाधिकारियों को बदला है। 

पौड़ी: जिलाधिकारी आशीष चौहान को उत्तराखंड खेल प्राधिकरण (यूकाडा) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), निदेशक खेल और युवा कल्याण बनाया गया है। उनकी जगह अपर सचिव राज्यपाल, तकनीकी शिक्षा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।


चंपावत: जिलाधिकारी नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह ऊधमसिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मनीष कुमार को चंपावत का जिलाधिकारी बनाया गया है।


रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को प्रबंध निदेशक सिडकुल और महानिदेशक उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह सिडकुल के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।


उत्तरकाशी: जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता और निदेशक उत्तराखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बनाया गया है। उनकी जगह अपर सचिव बाल विकास और निदेशक खेल प्रशांत कुमार आर्या को उत्तरकाशी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।


वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव

तबादलों के साथ-साथ कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है:

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को जलागम विभाग से मुक्त कर दिया गया है।


सचिव वित्त दिलीप जावलकर से सहकारिता विभाग हटाकर जलागम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सचिव पशुपालन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार से सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग हटा दिए गए हैं।


सचिव नियोजन श्रीधर बाबू अद्दांकी को समाज कल्याण और श्रम विभाग सौंपा गया है।


सचिव युगल किशोर पंत से भाषा और स्वजल विभाग हटाकर सिंचाई और लघु सिंचाई की जिम्मेदारी दी गई है।


सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल से अल्पसंख्यक कल्याण हटाकर पर्यटन विभाग सौंपा गया है।


सचिव पंचायती राज चंद्रेश यादव से शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी हटाकर आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी दी गई है।


सचिव वित्त डॉ. वी षणमुगम से निदेशक ऑडिट का प्रभार हटाया गया है।


सचिव डॉ. नीरज खैरवाल से समाज कल्याण हटाकर भाषा विभाग सौंपा गया है।


अपर सचिव सोनिका से सहकारिता, नागरिक उड्डयन और सीईओ यूकाडा की जिम्मेदारियां वापस ली गई हैं।


अपर सचिव रंजना राजगुरू से ऊर्जा विभाग हटाकर बाल विकास और महिला कल्याण सौंपा गया है।


अपर सचिव मनुज गोयल से सैनिक कल्याण हटाकर तकनीकी शिक्षा और मिशन निदेशक NHM की जिम्मेदारी दी गई है।


अपर सचिव रीना जोशी से कार्मिक हटाकर अपर सचिव राज्यपाल बनाया गया है।


अपर सचिव आपदा प्रबंधन आनंद स्वरूप से नियोजन विभाग हटाया गया है।


आईएएस हरीश चंद्र कांडपाल से निदेशक सेवायोजन हटाकर बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।


निदेशक कौशल विकास संजय कुमार से दुग्ध विकास और महिला डेरी हटाकर निदेशक सेवायोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला से शिक्षा हटाकर शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


आईएएस दीप्ति सिंह को श्रम आयुक्त से हटाकर महानिदेशक शिक्षा बनाया गया है।


दिवेश शाशनी को सीडीओ अल्मोड़ा से हटाकर सीडीओ ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।


IFS और सचिवालय सेवा में बदलाव

IFS पराग मधुकर धकाते से जलागम विभाग हटाकर विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।


सचिवालय सेवा के अपर सचिव श्याम सिंह को गन्ना विकास, चीनी उद्योग और सैनिक कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


24 PCS अधिकारियों के तबादले

PCS अधिकारियों में भी बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है:

भरत सिंह फिरमाल को RFC कुमाऊं से हटाकर अपर सचिव सचिवालय सेवा बनाया गया है।


रामजी शरण शर्मा को कुलसचिव आयुर्वेद विश्वविद्यालय से हटाकर सीडीओ अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है।


अशोक कुमार जोशी को ADM ऊधमसिंह नगर से हटाकर निदेशक दुग्ध विकास और महिला डेरी बनाया गया है।


त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को ED चीनी मिल किच्छा से हटाकर RFC कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई है।


पीसी दुमका को अपर आवास आयुक्त और संयुक्त आयुक्त से हटाकर श्रमायुक्त और सचिव कर्मकार बोर्ड बनाया गया है।


प्यारेलाल शाह को ADM उत्तरकाशी से हटाकर नगर आयुक्त कोटद्वार बनाया गया है।


रजा अब्बास को सचिव सूचना आयोग के साथ अपर नगर आयुक्त देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


फिन्चाराम को ADM नैनीताल से ADM हरिद्वार, शैलेंद्र नेगी को नगर आयुक्त ऋषिकेश से ADM नैनीताल और वैभव गुप्ता को नगर आयुक्त कोटद्वार से संयुक्त निदेशक शहरी विकास बनाया गया है।


कौस्तुभ मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर से ADM ऊधमसिंह नगर, मुक्ता मिश्रा को संयुक्त निदेशक शहरी विकास से ADM उत्तरकाशी, दयानंद सरस्वती को GM GMVN से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और गोपाल राम बिनवाल को उपनगर आयुक्त देहरादून से नगर आयुक्त ऋषिकेश बनाया गया है।


लक्ष्मी राज चौहान को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से GM GMVN, देवेंद्र सिंह नेगी को टिहरी से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, रविंद्र सिंह बिष्ट को ऊधमसिंह नगर डिप्टी कलेक्टर से नगर आयुक्त काशीपुर, तुषार सैनी को नैनीताल से ऊधमसिंह नगर, मोनिका को बागेश्वर से नैनीताल, जितेंद्र वर्मा को बागेश्वर से पिथौरागढ़, प्रेमलाल को हरिद्वार से देहरादून और नीलू चावला को उप निदेशक शहरी विकास से डिप्टी कलेक्टर टिहरी बनाया गया है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta