रानीपोखरी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी, सोशल मीडिया पर दावेदारों का प्रचार शुरू - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, June 18, 2025

रानीपोखरी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी, सोशल मीडिया पर दावेदारों का प्रचार शुरू



रानीपोखरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पदों के दावेदारों ने सोशल मीडिया और गांवों में प्रचार शुरू कर दिया है। गांवों में होर्डिंग्स लगाए जा चुके हैं, हालांकि आरक्षण की अंतिम सूची और चुनाव तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। 

पिछले एक साल से तैयारी कर रहे दावेदार और उनके समर्थक अब पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। राजनीतिक दल अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा से परहेज कर रहे हैं, लेकिन भाजपा से टिकट की चाह रखने वालों की संख्या काफी है। दावेदारों की बढ़ती सक्रियता से क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्माने लगा है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta