उत्तराखंड: कंपनी जाने को निकलीं दो युवतियां लापता,कर्मचारियों पर शक - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, June 18, 2025

उत्तराखंड: कंपनी जाने को निकलीं दो युवतियां लापता,कर्मचारियों पर शक



विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र से सेलाकुई की ग्लोबल मेडीकेड कंपनी में जाने का कहकर निकलीं दो युवतियां रविवार से लापता हैं। परिजनों को शक है कि कंपनी के दो कर्मचारी उन्हें बहलाकर भगा ले गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एक व्यक्ति ने तहरीर दी, जिसमें कहा गया कि उसकी बहन और उसकी दोस्त रविवार को कंपनी में अर्जेंट बुलाए जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक नहीं लौटीं।

 परिजनों ने कंपनी में पूछताछ की तो पता चला कि रामपुर चौई बस्ती और लांघा रोड छरबा के दो युवक भी लापता हैं। पीड़ित ने आशंका जताई कि ये युवक ही दोनों युवतियों को ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता युवतियों व युवकों की तलाश में जुट गई है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta