रुद्रप्रयाग। केदारनाथ दर्शन कर लौट रही मध्य प्रदेश की एक महिला यात्री की मंगलवार को गौरीकुंड गेट पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 45 वर्षीय सुमित्रा बाई, पत्नी रंग लाल, सुबह 10:27 बजे गौरीकुंड गेट पर पहुंची थीं, तभी वह अचानक जमीन पर गिर पड़ीं।
सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत गौरीकुंड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि महिला के शव को सोनप्रयाग पहुंचा दिया गया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।


No comments:
Post a Comment