![]() |
| file photo |
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले की आज तीसरी व अंतिम संध्या है। 20 से 22 जून 2025 तक धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मेले में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों और पड़ोसी जिलों से लाखों की संख्या में लोग कारोबार और दर्शन के लिए पहुंचे। मेले के दौरान पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की चुनौती को बखूबी निभाया।
सोलन के एसपी गौरव सिंह के अनुसार जिला पुलिस ने मेले में अपने परिजनों से बिछड़ गए 9 मासूम बच्चों को सकुशल उनके माता-पिता और परिजनों से मिलाने में सफलता हासिल की। यह कार्य पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि भारी भीड़ के बीच बच्चों को ढूंढकर उनके परिजनों तक पहुंचाना एक जटिल कार्य है।
पुलिस प्रशासन ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की। भीड़ की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने दिन-रात तत्परता से कार्य किया।
मां शूलिनी मेला न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय कारोबारियों के लिए भी अवसरों का केंद्र रहा। पुलिस की सक्रियता और समर्पण ने मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।


No comments:
Post a Comment