ऋषिकेश : जनता एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, सिर और धड़ अलग मिले, वंदे भारत लेट - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, June 22, 2025

ऋषिकेश : जनता एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, सिर और धड़ अलग मिले, वंदे भारत लेट


ऋषिकेश। ऋषिकेश के रायवाला रेलवे स्टेशन के पास जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर और धड़ अलग-अलग हालत में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में भेज दिया गया है।

घटना सुबह करीब 9:45 बजे की है। जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रायवाला स्टेशन पर सूचना दी कि एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली। लोको पायलट के अनुसार, ट्रेन को रोकना संभव नहीं था। सूचना मिलते ही जीआरपी और रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

रायवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। इस हादसे के कारण हरिद्वार से देहरादून जा रही वंदे भारत ट्रेन को रायवाला जंक्शन पर रोकना पड़ा, जिससे यह करीब 25 मिनट विलंब से चली।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस संबंध में जानकारी दे सकता है, तो वह पुलिस से संपर्क करे।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta