बागेश्वर में वन दरोगा परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, दो घायल - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, June 22, 2025

बागेश्वर में वन दरोगा परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, दो घायल


बागेश्वर। रविवार को वन दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा देकर घर लौट रही 20 वर्षीय लता बोरा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके चचेरे भाई संजय बोरा (30) और दोस्त काजल (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, तीनों स्कूटी से बागेश्वर से गरुड़ लौट रहे थे, तभी बहुली के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां लता को मृत घोषित किया गया। अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta