बिजनौर। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर को पार्टी के हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए 10 दिन में जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले को पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया है और धमकी देने वाले का नंबर भी साझा किया है।
सांसद चंद्रशेखर ने बताया कि धमकी भरे मैसेज और संबंधित नंबर की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा, "पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इस मामले की गहन जांच कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।"
पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर इस घटना को उजागर करने के बाद स्थानीय लोगों और समर्थकों में आक्रोश देखा जा रहा है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।


No comments:
Post a Comment