प्रेमी युवक को लड़की और उसके चचेरे भाई ने मारकर फ्रीजर में छिपाया - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, June 12, 2025

प्रेमी युवक को लड़की और उसके चचेरे भाई ने मारकर फ्रीजर में छिपाया



अगरतला। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर कर दी।

मृतक युवक अगरतला स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना से जुड़ा इलेक्ट्रीशियन सरीफुल इस्लाम था। उसका शव राजधानी अगरतला से करीब 120 किलोमीटर दूर धलाई जिले के गंदाचेरा बाजार में मिला।

शव को एक ट्रॉली बैग में पाया गया, जो आइसक्रीम फ्रीजर में छिपाकर रखा गया था। त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि युवक सरीफुल 20 वर्षीय युवती से प्रेम करता था। युवती से उसका चचेरा भाई दिबाकर साहा भी प्रेम करता था।

युवती के चचेरे भाई ने हत्या की साजिश रची थी, जिसमें युवती ने भी साथ दिया। हत्या में 3 अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में युवती और उसके चचेरे भाई के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें साहा के माता-पिता भी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी साहा को युवती और सरीफुल के विषय में पता चला था कि दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था।

इसे देखते हुए 8 जून को साहा ने साजिश रची और सरीफुल इस्लाम को पश्चिम त्रिपुरा के दक्षिण इंदिरानगर में अपने रिश्तेदार के घर बुलाया था। यहां साहा ने अन्य लोगों के साथ उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर ठिकाने लगा दिया।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta