सोलन। जनपद की पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चंडीगढ़ के मनीमाजरा से चिट्टे का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार किया है।
सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पूर्व में चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी विनीत व तेज सिंह से पूछताछ में पता चला कि 12 मई को उन्होंने मनी माजरा निवासी हरि प्रसाद नामक व्यक्ति से बरामद चिट्टा खरीदा था। जिस पर थाना परवाणू की टीम ने इस मामले के मुख्य सप्लायर आरोपी न्यू इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा चंडीगढ़ निवासी 30 वर्षीय हरि प्रसाद को चंडीगढ़ मनीमाजरा से गिरफ़्तार किया है। जांच के दौरान पाया गया है कि पूर्व में गिरफ्तार उपरोक्त आरोपीगण ने चिट्टा की खरीद के लिए हरि प्रसाद से डील की थी जिसकी पुष्टि तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से भी हुई हैं। हरिप्रसाद को अदालत में पेश किया गया था जहां से इसका 03 दिन पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है। इसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।


No comments:
Post a Comment