रानीपोखरी : जाखन पुल के नीचे जुआ खेलते चार गिरफ्तार, नकदी—ताश बरामद - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, May 18, 2025

रानीपोखरी : जाखन पुल के नीचे जुआ खेलते चार गिरफ्तार, नकदी—ताश बरामद



रानीपोखरी। जनपद देहरादून के थाना रानीपोखरी क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 मई को शांतिनगर क्षेत्र में जाखन नदी के पुल के नीचे की गई, जहां पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी और 1550 रुपये नकद बरामद किए। 

पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल शशिकांत अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। दोपहरबाद लगभग सवा चार बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जाखन नदी के पुल के नीचे पैसे की बाजी लगाकर ताश खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चीता इनर की टीम के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई की। हेड कांस्टेबल धीरेंद्र यादव और कांस्टेबल रवि कुमार के साथ पुलिस ने मौके पर छापा मारा। 

जाखन नदी के बीच वाले पिलर के नीचे चार लोग ताश खेलते पाए गए। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चारों को दबोच लिया। मौके पर ताश के पत्ते, 1550 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम सुंदर सिंह, राजेश, धर्मवीर और छोटे लाल बताए, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के निवासी हैं। इनका अस्थायी पता शांतिनगर झुग्गी-झोपड़ी, जाखन नदी के पास दर्ज किया गया। 

जामा तलाशी में सुंदर सिंह के पास 120 रुपये और आधार कार्ड, राजेश के पास 200 रुपये और VIVO स्मार्टफोन, धर्मवीर के पास 100 रुपये, और छोटे लाल के पास 170 रुपये और Xiaomi स्मार्टफोन बरामद हुआ। अभियुक्तों ने बताया कि वे नदी में मजदूरी करते हैं और काम के बाद जुआ खेल रहे थे। उन्होंने माफी मांगी, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta