रानीपोखरी: ATM से मोबाइल चोरी, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, May 22, 2025

रानीपोखरी: ATM से मोबाइल चोरी, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत



रानीपोखरी। देहरादून के रानीपोखरी चौक के निकट PNB ATM से पैसे निकालते समय एक महिला का मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। रानीपोखरी के रानी विहार निवासी प्रमोद गौड़ की पत्नी सरिता ने रानीपोखरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

सरिता ने अपनी तहरीर में बताया कि 22 अप्रैल को दिन के समय वह रानीपोखरी चौक के पास PNB ATM से पैसे निकाल रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका नीले रंग का सैमसंग मोबाइल फोन, जिसका सिम नंबर 8929481315 है, चोरी कर लिया। घटना के बाद सरिता ने तुरंत थाना रानीपोखरी में शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। 

तहरीर में सरिता ने थाना अध्यक्ष से अनुरोध किया कि उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाए और चोरी गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि घटना से उन्हें मानसिक और आर्थिक नुकसान हुआ है। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta