रानीपोखरी:नहर में कूड़ा डालकर कर रहा था जल प्रदूषण,एक पर केस - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, May 22, 2025

रानीपोखरी:नहर में कूड़ा डालकर कर रहा था जल प्रदूषण,एक पर केस



रानीपोखरी। देहरादून के भोगपुर क्षेत्र में नहर में कूड़ा डालकर जल प्रदूषण करने के मामले में पुलिस ने चंद्रपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई  गुरुवार को पुलिस कांस्टेबल सतेंद्र कुमार और विजय राणा द्वारा दर्ज कराई गई।

कांस्टेबल सतेंद्र कुमार और विजय राणा ने बताया कि वे भोगपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार नदी-नालों के आसपास कूड़ा डालकर जल प्रदूषण रोकने की जांच के दौरान, उन्होंने भोगपुर चौक के पास नौरतूवाला की ओर जाने वाली सिंचाई नहर पर कूड़ा डाला हुआ पाया। जांच में पता चला कि मूल रूप से यूपी के बिजनौर के कीरतपुर थाने के बरमपुर गांव निवासी और पिछले एक अरसे से भोगपुर में हनुमान मंदिर के पास किराये के मकान में रह रहे चंद्र पाल सिंह अपने घर का कूड़ा और गंदगी नहर के ऊपर डालकर जल को दूषित किया।

चंद्रपाल सिंह ने पूछताछ में स्वीकार किया कि आसपास कूड़ा डालने की जगह न होने के कारण उन्होंने नहर पर कूड़ा डाला। उन्होंने गलती मानते हुए भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि नहर में कूड़ा डालने से जल प्रदूषण के कारण क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। यह कृत्य दंडनीय अपराध है। 

पुलिस ने चंद्रपाल सिंह के खिलाफ धारा 279 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था और नहरों की नियमित निगरानी की मांग की है ताकि जल प्रदूषण को रोका जा सके।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta