लो कल्लो बात : सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन फरार - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, April 19, 2025

लो कल्लो बात : सास-दामाद के बाद अब समधी-समधन फरार



बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। अलीगढ़ में सास और दामाद के फरार होने की घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि बदायूं में समधी और समधन के प्रेम में पड़कर भाग जाने की खबर ने सबको चौंका दिया। दातागंज कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी के ससुर के साथ घर छोड़ दिया, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पति और बेटे ने इस घटना पर दुख जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

मामला दातागंज क्षेत्र का है, जहां पीड़ित पति सुनील ने बताया कि उनकी शादी 2002 में सरोज (काल्पनिक नाम) के साथ हुई थी। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी 2022 में बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के शैलेंद्र के बेटे के साथ हुई थी। सुनील पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं और लंबे रूट पर काम के चलते अक्सर घर से बाहर रहते हैं। इस दौरान सरोज का अपनी बेटी के ससुर शैलेंद्र के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया और घर छोड़कर फरार हो गए।

सरोज के बेटे ने इस घटना पर दर्द बयां करते हुए कहा, “पापा घर पर नहीं रहते थे। मम्मी हर तीसरे दिन दीदी के ससुर को घर बुलाती थीं। हमें उस कमरे में जाने की इजाजत नहीं थी और दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था। एक दिन मम्मी ने उन्हें बुलाया और टेंपो में बैठकर उनके साथ चली गईं।” बेटे का कहना है कि मां का यह व्यवहार परिवार के लिए बेहद शर्मनाक है।

सुनील ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी को समय-समय पर पैसे भेजता था, लेकिन सरोज ने शैलेंद्र के साथ रंगरलियां मनाईं और घर में रखे सारे जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस में दर्ज शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक फरार जोड़ी का कोई सुराग नहीं मिला है।

यह घटना बदायूं में चर्चा का विषय बनी हुई है। अलीगढ़ में सास-दामाद के मामले के बाद अब समधी-समधन की इस हरकत ने सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि वह मामले की तह तक जाएगी।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta