महिला से छेड़छाड़ के बाद अधेड़ ने बीच सडक़ काट लिया अपना गला, मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, April 19, 2025

महिला से छेड़छाड़ के बाद अधेड़ ने बीच सडक़ काट लिया अपना गला, मौत



जयपुर।  राजस्थान की राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े बीच सडक़ पर धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना जोशी मार्ग पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति एक महिला के साथ सरेराह अश्लील हरकतें कर रहा था। यह देख आस-पास मौजूद लोगों ने उसे पकडऩे का प्रयास किया। भीड़ से खुद को घिरा देखकर आरोपी घबरा गया और उसने अचानक अपनी जेब से एक धारदार हथियार निकाला और तत्काल अपने गले पर वार कर दिया।

अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पास के कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान जोशी मार्ग निवासी करीब 50 वर्षीय आनंद के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आनंद कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था। प्राथमिक जांच में उसके आपराधिक पृष्ठभूमि का भी पता चला है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज थे।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आनंद के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किन मामलों में जेल गया था और हाल ही में किन धाराओं के तहत रिहा हुआ था।

इसके साथ ही पुलिस उस महिला से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है जिससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी, ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस आत्मघाती कदम के पीछे आरोपी की मानसिक स्थिति या कोई अन्य दबाव तो नहीं था। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta