डोईवाला : उमेद बोरा बने डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, April 19, 2025

डोईवाला : उमेद बोरा बने डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष



डोईवाला। उत्तराखंड कांग्रेस ने सिमलास ग्रांट के पूर्व ग्राम प्रधान उमेद बोरा को डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर की गई, जिसमें उमेद बोरा की पार्टी के प्रति निष्ठा, संगठनात्मक अनुभव और समर्पण को आधार बनाया गया। 

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए विश्वास जताया कि उमेद बोरा अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बोरा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही, वे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भावनाओं और पार्टी की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे। 

उमेद बोरा की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, करतार नेगी, महेंद्र भट्ट, जीतेंद्र कुमार, गौरव मल्होत्रा, मुकेश प्रसाद, सुनील बरमन, राहुल सैनी, सावन राठौर, गजेंद्र विक्रम शाही सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया और बोरा को बधाई दी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि बोरा के नेतृत्व में डोईवाला ब्लॉक में कांग्रेस की स्थिति और सशक्त होगी। 

उमेद बोरा ने नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह नियुक्ति डोईवाला में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta