पिथौरागढ़ : गहरी खाई में गिरी गाड़ी, एक की मौत, दूसरा घायल - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, April 12, 2025

पिथौरागढ़ : गहरी खाई में गिरी गाड़ी, एक की मौत, दूसरा घायल



पिथौरागढ़। शुक्रवार की देर रात पिथौरागढ़ जिले के घाट क्षेत्र के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एंचोली निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस लाइन पिथौरागढ़ ने एसडीआरएफ को बचाव कार्य के लिए बुलाया। उप निरीक्षक आनंद सिंह मेहता के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तुरंत रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

जांच में पता चला कि वाहन में दो लोग सवार थे। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से एक घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, दूसरा व्यक्ति खाई में मृत पाया गया। एसडीआरएफ ने कठिन परिस्थितियों में खाई में उतरकर मृतक के शव को स्ट्रेचर के सहारे मुख्य सड़क तक लाया और उसे जिला पुलिस को सौंप दिया।

मृतक की पहचान धमोड़ एंचोली निवासी 28 वर्षीय रवि कुमार  के रूप में हुई।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta