पति ने बीवी के साथ देखा प्रेमी,दी ऐसी सजा कि उम्र भर कराहेगा... - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, April 12, 2025

पति ने बीवी के साथ देखा प्रेमी,दी ऐसी सजा कि उम्र भर कराहेगा...



कानपुर। एक युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना महंगा पड़ गया। गुरुवार देर रात बाबूपुरवा इलाके में हुई इस घटना में पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। 

गुस्से में आकर पति ने प्रेमी की जमकर पिटाई की और उसके गुप्तांग को दांतों से काट लिया। दर्द से कराहते हुए घायल युवक लहूलुहान हालत में बाबूपुरवा थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा।

जानकारी के मुताबिक, बेकनगंज का रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ बाबूपुरवा में किराए के मकान में रहता है। उसने दो साल पहले बाबूपुरवा की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। गुरुवार शाम वह किसी जरूरी काम से बाहर गया और पत्नी को बता कर गया कि वह शुक्रवार सुबह लौटेगा। लेकिन देर रात वह बिना बताए घर पहुंच गया। वहां उसने अपनी पत्नी को पड़ोस के युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

गुस्से में पति ने पहले पत्नी को बुरा-भला कहा, फिर प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान उसने प्रेमी के गुप्तांग को काट लिया। घायल युवक किसी तरह थाने पहुंचा। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta