रानीपोखरी। रानीपोखरी के नागाघेर क्षेत्र में लगने वाले मंगलवार व शुक्रवार की हाट में खरीददारी करने आए जोगियाणा अठूरवाला के एक व्यक्ति की बाइक चोरी गई। कई दिनों तक अपनी गाड़ी की तलाश करने के बाद आखिरी पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा है। रानीपोखरी पुलिस थाने में उसकी तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को भानियावाला क्षेत्र के अठूरवाला जोगियाणा निवासी बुद्धि सिंह खरीददारी करने के लिए मंगलवार हाट में पहुंचे थे।
उनके अनुसार उन्होंने अपनी काले रंग की हीरो हौंडा सीडी डीलक्स बाइक UK07AM4860 को हाट बाजार के बाहर सड़क के किनारे पार्क कर दिया था। जब खरीददारी के बाद वे अपनी बाइक लेने पहुंचे तो वहां से उनकी बाइक नदारद थी। इस पर उन्होंने अपनी बाइक की तलाश शुरू की। कल उन्होंने पुलिस थाने में पहुंचक कर अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


No comments:
Post a Comment