सोलन में 46 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, April 2, 2025

सोलन में 46 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई


सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 46 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। 

यह कार्रवाई जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर की। सोलन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल, 2025 को विशेष अन्वेषण इकाई की टीम शहर और आसपास के क्षेत्रों में गश्त और अपराध रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि बड़ोग स्थित दी पाइन वुड होटल की पार्किंग में ब्राउन रंग की गाड़ी एचआर-26बीवी-1086 में रवि कुमार नाम का युवक बैठा है, जो चिट्टे के धंधे में शामिल है और भारी मात्रा में नशीला पदार्थ सप्लाई करने आया है।

एसपी गौरव सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्किंग में छापेमारी की। वहां गाड़ी में बैठे जालंधर के फिल्लौर तहसील के दयारपुर के सैल कियाणा गांव  निवासी रवि 26 वर्षीय कुमार को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 46 ग्राम चिट्टा और 8हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और गाड़ी को जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही, उसके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और मामले की गहन जांच की जा रही है। सोलन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में सराहना हो रही है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta