उत्तराखंड : नाले में डूबने से बेटे की मौत, 15 दिन पहले पिता की भी इसी नाले में गई थी जान - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, April 10, 2025

उत्तराखंड : नाले में डूबने से बेटे की मौत, 15 दिन पहले पिता की भी इसी नाले में गई थी जान


खटीमा। उत्तराखंड के खटीमा में भारत-नेपाल सीमा के पास वन महोलिया गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। बुधवार शाम को नाले में डूबने से 45 वर्षीय सुभाष की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि 15 दिन पहले 26 मार्च को इसी नाले में डूबने से उसके पिता रामचंदर की भी मौत हो गई थी। एक पखवाड़े के भीतर परिवार के दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सुभाष, जो वन महोलिया का निवासी था, बुधवार शाम को अपने घर के पीछे बहने वाले नाले की ओर गया था। परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद रस्म पगड़ी का कार्यक्रम पूरा होने के बाद सुभाष नाले की गहराई नापने की बात कह रहा था। उसकी पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान वह नाले में डूब गया। आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह डूब चुका था।

सुभाष टाइल्स मिस्त्री का काम करता था और अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गया है। परिवार में 15 दिनों के भीतर दो मौतों से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले के आसपास सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta