उत्तराखंड : अब शराब की नई दुकानें नहीं खुलेंगी, सीए धामी का सख्त फैसला - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, April 10, 2025

उत्तराखंड : अब शराब की नई दुकानें नहीं खुलेंगी, सीए धामी का सख्त फैसला



देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शराब की दुकानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि राज्य में शराब की कोई नई दुकान नहीं खोली जाएगी। इस फैसले को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में राज्य कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी थी। इस नीति के तहत सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में मौजूदा शराब की दुकानों की संख्या को ही बरकरार रखा जाए और किसी भी नई दुकान को खोलने की अनुमति न दी जाए। इस फैसले को शराब की खपत को नियंत्रित करने और सामाजिक समस्याओं को कम करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो शराब की दुकानों की बढ़ती संख्या से होने वाली परेशानियों को लेकर चिंता जता रहे थे। हालांकि, इस फैसले का असर शराब कारोबार से जुड़े लोगों पर भी पड़ सकता है। सरकार का यह कदम राज्य में शराब से संबंधित अपराधों और स्वास्थ्य समस्याओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta