दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, कुल्लू मनाली आदि शहर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जुड़े - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, March 30, 2025

दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, कुल्लू मनाली आदि शहर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जुड़े


रानीपोखरी।   एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देहरादून के लिए ग्रीष्मकालीन विमानों का शेड्यूल जारी करने के साथ ही पांच विमानन कंपनियां देश के 14 शहरों को सीधे देहरादून से जोड़ने लगी हैं। 

ग्रीष्मकालीन शेड्यूल आज से शुरू हो गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक अब दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, कुल्लू मनाली, पिथौरागढ़ और मुरादाबाद आदि शहर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जुड़ेंगे। नए शेड्यूल में स्पाइसजेट की फ्लाइट बेंगलुरु से आएगी और सुबह 8:20 बजे देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेगी। 

यही फ्लाइट सुबह 9 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी। इसके बाद अहमदाबाद से दोपहर 12:10 बजे स्पाइसजेट का विमान जौलीग्रांट पहुंचेगा और दोपहर 12:50 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा। दिल्ली से दोपहर 15:35 बजे स्पाइसजेट का विमान जौलीग्रांट पहुंचेगा और शाम 16:10 बजे विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। मुंबई से शाम 18:10 बजे स्पाइसजेट का विमान जौलीग्रांट आएगा और 19:10 बजे यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा।

 विदित हो कि स्पाइसजेट ने करीब 1 साल पहले देहरादून के लिए अपनी विमान सेवाएं बंद कर दी थीं, लेकिन इस बार स्पाइसजेट विमान कंपनी ने चार जगह से देहरादून को अपनी सेवाओं से जोड़ा है।



No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta