नालागढ़। उपमंडल नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर के आसपास इन दिनों पंजाबी गायक पारस बैंस का नया गाना 'माही वे' शूट किया जा रहा है। पारस बैंस अपनी पूरी टीम के साथ रामशहर मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट में पहुंचे हैं, जहां इस गाने की शूटिंग जोरों पर चल रही है। यह गाना 'बैंस ब्रदर्स' कंपनी के बैनर तले रिलीज होने जा रहा है। गाने का संगीत हरजेश बिट्टू कुराली ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल धर्मपाल शर्मा ने लिखे हैं। वीडियो की शूटिंग कपिल ब्रदर्स द्वारा की जा रही है। यह गाना अगले 10 दिनों में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
पारस बैंस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका गाना 'माही वे' आज रामशहर के पास एक रिसॉर्ट में फिल्माया जा रहा है। इस गाने में मुख्य भूमिका में वह खुद और उनकी पत्नी मधु नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि यह गाना अगले 10 दिनों में रिलीज होगा और इसके संगीत के लिए हरजेश बिट्टू तथा लेखन के लिए धर्मपाल शर्मा ने योगदान दिया है।
पारस ने हमारे सहयोगी यूट्यूब चैनल एसजे टीवी से बातचीत में एक वर्ष पहले ही बता दिया था कि उनके अगले गीत में दर्शक उनकी पत्नी को किसी न किसी रूप से जुड़ा हुआ देखेंगे।
वहीं, समाजसेवी विक्रम सिंह नायर ने मीडिया से कहा कि पारस बैंस इस गाने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे और अब इसे रामशहर क्षेत्र में शूट किया जा रहा है। उन्होंने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और देशभर के लोगों से अपील की कि वे इस गाने को ज्यादा से ज्यादा सुनें और शेयर करें, ताकि पारस की वह सोच पूरी हो सके, जिसके साथ वे इस क्षेत्र में आए हैं।


No comments:
Post a Comment