देहरादून: रायपुर के सीएससी के लुटेरों को ढूंढ रही तीन पुलिस टीमें, ऐसे दिया लूट को अंजाम - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, March 12, 2025

देहरादून: रायपुर के सीएससी के लुटेरों को ढूंढ रही तीन पुलिस टीमें, ऐसे दिया लूट को अंजाम


देहरादून। रायपुर क्षेत्र के वाणी विहार में दिनदहाड़े तीन सशस्त्र बदमाशों ने एक जन सेवा केंद्र (सीएससी) में लूट को अंजाम दिया। तमंचों के बल पर बदमाश गल्ले में रखे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। सीएससी संचालक ने स्कूटी से उनका पीछा तो किया लेकिन, बदमाश उन्हें टक्कर मारकर भाग  निकले।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल की जांच की । एसपी देहात-1 जया बलोनी के अनुसार ने बताया कि घटना वाणी विहार में जैन प्लॉट के पास स्थित बाजार में हुई। यहां स्थानीय निवासी अरुण पाल जनसेवा केंद्र चलाते हैं। वह मंगलवार शाम करीब चार बजे सीएससी में अकेले बैठे थे। इसी दौरान सीएससी के सामने एक स्कूटर आकर रुका और एक के बाद एक तीन लोग अंदर घुस गए। इससे पहले कि अरुण पाल कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया और तमंचा दिखाकर गल्ला खोलने के लिए कहा।

तमंचे के डर से अरुण पाल ने जैसे ही गल्ला खोला एक बदमाश ने उसमें रखा कैश उठा लिया। इसके बाद बदमाश स्कूटर से वहां से भागने लगे। अरुण पाल ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार भी वहां इकट्ठा हो गए। इसी बीच अरुण पाल ने अपने स्कूटर से बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। कुछ देर बाद जैसे ही वह उनके बराबर में पहुंचे तो बदमाशों ने उनके स्कूटर को टक्कर मारकर गिरा दिया। पीछे से पहुंचे दुकानदारों ने उन्हें उठाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एसपी देहात ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन बदमाश दिखे हैं। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि उनके साथ कोई बाहर भी था या नहीं। बदमाशों की तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है। आरोपियों के रूट की जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि संचालक के अनुसार कुल कैश साढ़े तीन लाख रुपये था। इसके अलावा वहां पर सभी सामान सुरक्षित है।

अरुणपाल इस सीएससी में मनी ट्रांसफर का काम भी करते हैं। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि बदमाशों ने कई दिनों तक रैकी की होगी। ऐसे में उनकी सीएससी में आने वाले लोगों की जानकारी भी ली जा रही है। इनका सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिलान किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta