उत्तराखंड : सीएम के सामने चालक पर 'देवता' मामले में पांच सुरक्षाकर्मी हटाए - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, March 12, 2025

उत्तराखंड : सीएम के सामने चालक पर 'देवता' मामले में पांच सुरक्षाकर्मी हटाए


देहरादून। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में पांच सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। इंटेलिजेंस मुख्यालय की ओर से यह कार्रवाई की गई है। सचिवालय में तैनात इन सभी पांचों कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती में वापस भेज दिया गया है। मामले की जांच भी चल रही है।

गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित अपने  कार्यालय की ओर जा ही रहे थे कि वहां मौजूद एक कर्मचारी ने अजीबो—गरीब हरकतें करते हुए उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। बाद में कहा गया कि एक विभाग में अधिकारी के चालक पद पर तैनात इस कर्मचारी पर उस समय देवता का अवतार हुआ था। 

उसने मुख्यमंत्री पर आने वाले संकट की भविष्यवाणी करते हुए उन्हें सचेत रहने को कहा था। जिस वक्त यह सारा घटनाक्रम हो रहा था वहां पर उस समय एएसआई शमशेर सिंह,कांस्टेबल पिंकी शैव,कांस्टेबल संजीत शर्मा,कांस्टेबल शीला शर्मा  व अनिल सिंह तैनात थे। 

इस मामले में जांच की गई तो प्रथमदृष्टया लापरवाही इन पुलिसकर्मियों की ही सामने आई।

सूत्रों के मुताबिक ये सुरक्षाकर्मी यदि सचेत रहते तो हंगामा करने वाले व्यक्ति को समय से रोका जा सकता था। वह मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा भी तोड़ सकता था। गनीमत रही कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उसे रोक लिया।

प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार को इंटेलिजेंस मुख्यालय ने एएसआई शमशेर सिंह को हटाते हुए जिला हरिद्वार, कांस्टेबल पिंकी शैव को जिला देहरादून, कांस्टेबल संजीत शर्मा को पीएसी हरिद्वार, कांस्टेबल शीला शर्मा को जिला हरिद्वार और कांस्टेबल पीएसी अनिल सिंह को आईआरबी द्वितीय देहरादून उनके मूल तैनाती स्थल पर भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta