हल्द्वानी: सड़क और पानी कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शिवम ठाकुर को सौंपा ज्ञापन - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 31, 2025

हल्द्वानी: सड़क और पानी कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शिवम ठाकुर को सौंपा ज्ञापन


हल्द्वानी।बजुरिया हल्दू के पास लक्ष्मी डेंटल क्लिनिक के नजदीक कॉलोनी में लंबे समय से सड़क निर्माण न होने और पानी के कनेक्शन काटे जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार के उपाध्यक्ष व एकता जन सेवा फाउंडेशन एंटी करप्शन सेल के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जल्द समाधान की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि कॉलोनी की सड़क कई सालों से जर्जर हालत में है और पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार स्थानीय प्रधान, प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय विधायक को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने समाजसेवी चंदन देवका के नेतृत्व में शिवम सिंह ठाकुर से संपर्क किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क की खस्ता हालत और पानी की किल्लत से होने वाली परेशानियों का जिक्र किया।

शिवम सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान अंकित बिष्ट, निर्मला तिवारी, रेनू तिवारी, विद्या जोशी, हेमा उपाध्याय, ममता उपाध्याय, मुन्नी उपाध्याय, ख्याली दत्त उपाध्याय, पवन तिवारी, धीरज तिवारी, भुवन चंद तिवारी, गौरव तिवारी, दीपक बिष्ट, दीपा सनवाल, घनानंद तिवारी, पुष्पा तिवारी, हरीश पंत, प्रकाश चंद जोशी, गुड्डू उपाध्याय, चंदन देवका, सचिन शर्मा और संगठन के मीडिया प्रभारी रोहित दिवाकर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta