UPDATE : कुट्टू के आटे ने चिकित्सालय पहुंचाए 335, एक बेड पर दो — दो भर्ती, अब तक तीन गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 31, 2025

UPDATE : कुट्टू के आटे ने चिकित्सालय पहुंचाए 335, एक बेड पर दो — दो भर्ती, अब तक तीन गिरफ्तार





देहरादून। नवरात्र के व्रत में कुट्टू का आटा खाने से शहर भर में देर सायं तक 335 विभिन्न चिकित्सालयों में पहुंचे। 58 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इनमें से 227 मरीजों की हालत गंभीर होने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। सबसे अधिक 70 मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पतालों पर अचानक मरीजों का दबाव इस कदर बढ़ा कि एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती करने पड़े।  बाकी का उपचार किया जा रहा है। इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अब तक सहारनपुर के साबुत कुट्टू मुख्य सप्लायर दो भाईयों और विकासनगर के स्टॉकिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में सबसे अधिक मरीज पहुंचे हैं। इसके बाद कोरोनेशन और जिले के अन्य निजी अस्पतालों में मरीज उपचार के लिए आए। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक दून मेडिकल कॉलेज में सोमवार शाम सात बजे तक 120 मरीज पहुंचे थे। इसमें से 70 मरीज अभी भी भर्ती हैं। कोरोनेशन में 118 मरीज और निजी अस्पतालों में कुल 97 मरीज पहुंचे हैं।
कुट्टू का आटे के व्यंजन खाने से लोगों के बीमार पड़ने की घटना के बाद पुलिस ने कुट्टू के पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने सहारनपुर के साबुत कुट्टू मुख्य सप्लायर दो भाईयों और विकासनगर के स्टॉकिस्ट को गिरफ्तार कर लिया। पता चला है सहारनपुर के एक कारोबारी से साबुत कुट्टू विकासनगर का कारोबारी खरीदता था। इसके बाद सहारनपुर की ही चक्की में पिसवाकर उसे पूरे देहरादून जिले में सप्लाई करता था। इसका मुख्य गोदाम भी मेहूंवाला में है जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है। चक्की का मालिक अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।
शुरुआत में पुलिस और प्रशासन ने 22 दुकानों को सील किया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि इनमें से कई दुकानदारों ने भी आटे से बने व्यंजन खाए और वे खुद भी बीमार हो गए। लिहाजा, इन दुकानों को शुरूआती कार्रवाई तक सीमित रखा गया है। फिलहाल दुकानें बंद करा दी गई हैं। इन्हें कुट्टू का आटा न बेचने की हिदायत दी गई है।

इन दुकानों से आटा हुआ जब्त

1- पंत डिपार्टमेंटल स्टोर इंद्रेश रोड पटेल नगर
2- अग्रवाल ट्रेडर्स स्टोर दीपनगर
3- महालक्ष्मी ट्रेडर्स मोथरोवाला नेहरू कॉलोनी
4- कोहली ट्रेडर्स दर्शनी गेट झंडा बाजार
5- कनिष्क स्टोर चंद्रबनी, पटेलनगर,
6- सुमित स्टोर बंजारावाला, पटेलनगर
7- अंबे एंटरप्राइजेज मियांवाला फ्लाईओवर के पास, नेहरूकालोनी,
8- भगवती ट्रेडर्स मियांवाला
9- नेगी स्टोर राजीव नगर रिस्पना, नेहरूकालोनी,
10- ज्ञानचंद स्टोर ओल्ड राजपुर
11- द्वारिका स्टोर, पटेलनगर
12- सिंघल स्टोर, नालापानी
13-राणा स्टोर विकासनगर
14- संजय स्टोर करनपुर डालनवाला
15- शर्मा स्टोर रायपुर
16- गौरव परचूनवाला डोईवाला
17- अंजू डेरी राशन की दुकान, विधानसभा के पास, नेहरू कॉलोनी
18- परचून की दुकान निकट पंचायती मंदिर लोअर राजीव नगर, नेहरू कॉलोनी
19- सुमित दुर्गा मंदिर के पास, बंजारावाला
20- मेहता स्टोर भाववाला सेलाकुई
21- लखमा स्टोर मेंहूंवाला माफी पटेलनगर
22- अग्रवाल ट्रेडर्स केदारपुरम, एमडीडीए कॉलोनी, डालनवाला,
23- गोयल स्टोर दीपनगर नेहरू कॉलोनी
24- गुलशन जनरल एवं पूजा स्टोर प्रेम नगर
25-एमजे प्रोविजन स्टोर चंद्रबनी रोड पटेल नगर
26- मित्तल ट्रेडर्स, खलंगा चौक रायपुर
27- नौटियाल की परचून की दुकान, मानसी पुलिया के पास रायपुर
28- सुनील तोमर की दुकान चक्शाह नगर नेहरू कॉलोनी
29- केके अग्रवाल की दुकान दीपनगर नेहरू कॉलोनी
30- पंत डिपार्टमेंटल स्टोर इंद्रेश रोड पटेल नगर

UPDATE
 कुट्टू के आटे में मिलावट : सहारनपुर से लेकर देहरादून तक इन व्यापारियों की हुई पहचान  



देहरादून। नवरात्र के पहले ही दिन देहरादून में कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने के बाद सवा दो सौ अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार होने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के बाद खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कड़ा एक्शन लिया। मिलावट करने वाले मुख्य सप्लायर और दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, साथ ही गोदाम सील कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और अगले 24 घंटों में ज्यादातर को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। दूसरी ओर दून किरयाना मर्चेन्ट एसोसिएशन देहरादून ने आपात बैठक बुलाकर साफ कर दिया है कि कुट्टू के मिलावटी आटे की खरीद फरोख्त करने वाले व्यापारियों के साथ एसोसिएशन नहीं है। 

मिलावट का खुलासा, सहारनपुर से कनेक्शन

स्वास्थ्य सचिव और एफडीए आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह दून मेडिकल कॉलेज और कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की सूचना मिली। मरीजों और उनके परिजनों से पूछताछ में पता चला कि सभी ने कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। जांच में सामने आया कि यह मिलावटी आटा सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) और विकासनगर (देहरादून) से सप्लाई हुआ था। मुख्य सप्लायर के रूप में लक्ष्मी ट्रेडिंग (विकासनगर) के संचालक शीशपाल चीतान, मेसर्स श्री गोविंद सहाय शंकर लाल (सहारनपुर), और विकास गोयल चक्की (सहारनपुर) की पहचान हुई।

एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफडीए ने देहरादून और सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी शुरू की। लक्ष्मी ट्रेडिंग का गोदाम सील कर दिया गया और संदिग्ध आटे के नमूने जांच के लिए भेजे गए। सहारनपुर की चक्की और दुकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि एफएसएसएआई के मानकों का उल्लंघन करने वाले इन प्रतिष्ठानों की वजह से 84 लोगों की जान खतरे में पड़ी। जिला अभिहीत अधिकारी मनीष सिंह के नेतृत्व में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यूपी प्रशासन से सहयोग की मांग

डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पिछले तीन महीनों से खाद्य विभाग सैंपल जांच और छापेमारी कर रहा था। 15 दिन पहले उत्तर प्रदेश के फूड कमिश्नर को पत्र लिखकर मिलावटखोरों पर कार्रवाई की मांग की गई थी, क्योंकि ज्यादातर मिलावटी सामान यूपी से उत्तराखंड पहुंच रहा है। सहारनपुर से जुड़े इस मामले में भी यूपी प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।

जनता से अपील, टोल-फ्री नंबर जारी

एफडीए आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे खुले या संदिग्ध कुट्टू के आटे का इस्तेमाल न करें और प्रमाणित दुकानों से ही खरीदारी करें। किसी भी मिलावट की जानकारी टोल-फ्री नंबर 1800-180-4246 पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खाने के बाद अस्वस्थता महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

मरीजों की स्थिति पर नजर

डॉ. राजेश कुमार ने दून मेडिकल कॉलेज और कोरोनेशन अस्पताल का दौरा कर मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज और सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं और 24 घंटे में ज्यादातर को छुट्टी दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।


कुट्टू का आटा बेचा तो दुकानदार खुद जिम्मेदार'

उधर, दून किरयाना मर्चेन्ट एसोसिएशन देहरादून ने कुट्टू के आटे के सेवन से लोगों के बीमार पड़ने के बाद सोमवार को एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि कोई भी व्यापारी इस प्रकार अशुद्ध आटे को बेचता है तो एसोसिएशन उसका साथ नहीं देगा। कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार दीवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि नगर में कुछ ही व्यापारियों द्वारा साबूत कुट्टू खरीदकर उसको उचित सफाई किए जाने के बाद पीसकर बिक्री की जाती है। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी इस प्रकार अशुद्ध आटे को बेचेगा वो उसकी खुद की जिम्मेदारी होगी। मौके पर ओम प्रकाश सूरी, राकेश कुमार, विशाल अग्रवाल, सौरव अरोड़ा, हैप्पी बंसल, इंद्रजीत सभरवाल, पवन अग्रवाल, प्रवीन गोयल, विवेक अग्रवाल, राजकुमार रेखी, अरिवंद जैन अदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta