उत्तराखंड: हरिद्वार और रानीखेत को छोड़ भाजपा ने घोषित किए सभी जिलाअध्यक्ष - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 10, 2025

उत्तराखंड: हरिद्वार और रानीखेत को छोड़ भाजपा ने घोषित किए सभी जिलाअध्यक्ष

 


देहरादून। प्रदेश भाजपा ने हरिद्वार व रानीखेत संगठन जिलों को छोड़ शेष सभी जिलों के लिए अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल को  एक और मौका दिया गया है। मीता सिंह को पछवादून जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि परवादून जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल बनाए गए। 

नैनीताल जिले में यह जिम्मेदारी दोबारा से प्रताप सिंह बिष्ट के कंधों पर डाली गई है। चंपावत में गोविंद सामंत को बनाया गया जिला अध्यक्ष। कोटद्वार में राज गौरव नौटियाल को जिला अध्यक्ष पद बनाया गया है। 

उत्तरकाशी से निवर्तमान जिला महामंत्री नागेंद्र चौहान को जिला अध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया गया है।  पिथौरागढ़ में गिरीश जोशी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।  अल्मोड़ा में महेश नयाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बागेश्वर में बसंती देव को जिलाध्यक्ष पद दिया गया है।  

टिहरी जिले से उदय रावत अब जिला अध्यक्ष होंगे। पौड़ी में कमल किशोर रावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।  रुद्रप्रयाग जिले में भारत भूषण भट्ट  को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 

चमोली में  गजपाल बर्थवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।  रुद्रपुर में कमल जिंदल को बनाया गया जिला अध्यक्ष। रुड़की में डॉक्टर मधु के नाम पर लगाई संगठन ने मुहर लगा दी है।  काशीपुर में मनोज पाल को जिलाध्यक्ष बनया गया है। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta