हल्द्वानी: प्रताप बिष्ट दोबारा बने भाजपा के नैनीताल जिला अध्यक्ष, जोरदार स्वागत - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 10, 2025

हल्द्वानी: प्रताप बिष्ट दोबारा बने भाजपा के नैनीताल जिला अध्यक्ष, जोरदार स्वागत


हल्द्वानी। भाजपा नैनीताल जिले की कमान एक बार प्रताप बिष्ट को सौंपी है। उन्हें जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। बिष्ट के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रताप बिष्ट का भव्य स्वागत किया। 

फूल-मालाओं से लादते हुए समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और पार्टी नेतृत्व के फैसले को संगठन के लिए सशक्त कदम बताया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी और पार्टी आगामी चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी।

 भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta