सोलन: त्योहारी सीजन में सब्जी और फलों ने भरी उड़ान, सब कुछ महंगा - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 10, 2025

सोलन: त्योहारी सीजन में सब्जी और फलों ने भरी उड़ान, सब कुछ महंगा



सोलन। त्योहार सीजन के कारण को देखते हुए सब्जियों का एक बार फिर ऊंचाइयों की ओर सफर शुरू हो गया है। सोलन की थोक सब्जी मंडी में आज शिमला मिर्च औसतन 3600 और फ्रैंचबीन 4800 रुपये कुंतल तक बिकी। आलू 900 रुपये कुंतल की औसतन दर से बिका। इस बीच फलों के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सोलन की थोक सब्जीमंडी में आज टमाटर न्यूनतम 800 से अधिकतम 1000 रुपये प्रति कुंतल की दर से बिका। टमाटर को औसतन 900 रुपये प्रति कुंतल का थोक भाव मिला। शिमला मिर्च को यूनतम 3500 से 4000 रुपये प्रति कुंतल का थोक भाव मिला। शिमला मिर्च को औसतन 3600 रुपये प्रति कुंतल का थेक भाव मिला। 

बंद गोभी न्यूनतम 500 से अधिकतम 600 रुपये प्रति कुंतल की दर से बिकी। इस तरह बंद गोभी को औसतन 550 रुपये प्रति कुंतल का थोक भाव मिला। फूल गोभी का भाव न्यूनतम 800 से अधिकतम 900 रुपये प्रति कुंतल रहा। इस प्रकार फूलगोभी औसतन 850 रुपये प्रति कुंतल का भाव मिला। मटर 3000 से 3600 रुपये प्रति कुंतल की थोक दर से बिका। मटर को औसतन 3400 रुपये प्रति कुंतल का थोक भाव मिला। आलू को न्यूनतम 800 से अधिकतम 1050 रुपये प्रति कुंतल का थोक भाव मिला। उसे 900 रुपये प्रति कुंतल का औसतन थोक भाव मिला।

प्याज को सोलन की सब्जी मंडी में न्यूनतम 2500 से अधिकतम 3200 रुपये प्रति कुंतल का भाव मिला। प्याज को औसतन 2900 रुपये प्रति कुंतल का थोक भाव मिला।

दूसरी ओर फलों के दामों में भी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सेब सोलन की फल मंडी में न्यूनतम 12000 से अधिकतम 15000 रुपये प्रति कुंतल के भाव से बिका। सेब को औसतन 13000 रुपये प्रति कुंतल का थोक भाव मिला। अमरूद न्यूनतम 7000 से 8000 प्रति कुंतल के थोक भाव से बिका। अमरूद को साढ़े सात हजार रुपये प्रति कुंतल का औसतन थोक भाव मिला। संतरे को न्यूनतम साढ़े सात हजार से अधिकतम 9800 रुपये  का थोक भाव मिला जबकि संतरे को औसतन 8500 को औसतन थोक भाव मिला।    

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta