नैनीताल : शराब के नशे में कार चलाते काट रहे थे ऊधम, पुलिस ने उतार दी खुमारी - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 10, 2025

नैनीताल : शराब के नशे में कार चलाते काट रहे थे ऊधम, पुलिस ने उतार दी खुमारी


हल्द्वानी। शराब के नशे में वाहन चलाते समय सड़क पर हुड़दंग करते हुए जा रहे बरेली निवासी पांच युवकों की सारी खुमारी तल्लीताल पुलिस ने उतार दी। इनमें एक युवक को शराब पीकर बिना ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य आवश्यक कागजातों के बगैर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि चार युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार  तल्लीताल पुलिस थाने में तैनात उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय, कांस्टेबल हरीश नाथ व होमगार्ड के जवान सरजीत सिंह की टीम कल शाम के समय गश्त पर निकली थी इसी दौरान उन्हें एक स्विफ्ट यूपी83 यू —7473 में सवार कुछ युवक गुजरते हुए शोर शराबा करते हुए दिखाई पड़े। 

पुलिस टीम ने कार को रुकवा कर युवकों से पूछताछ की। वाहन को बरेली के संजय नगर निवासी बीस वर्षीय सचिन कुमार चला रहा था। पुलिस ने उससे ड्राइविंग लाइसेंस मांगा जिसे वह नहीं दिखा सका। साथ ही वाहन के कागजात गाड़ी में उपलब्ध नहीं थे।

 शराब के नशे में धुत्त सचिन कुमार को पुलिस ने कार को सीज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।  उसके साथ कार में बैठे उसके 4 युवकों का भी मेडिकल परीक्षण कर पुलिस एक्ट में चालान काट दिया गया। पकड़े गए चार युवकों की पहचान बरेली के संजय नगर निवासी  सुखराम, यहीं के शिवम दिवाकर, बरेली के ही पचपेड़ा के रहने वाले  अभिषेक कुमार और पीलीभीत के बहोनी गांव निवासी अभय के रूप में हुई है। चारों को पुलिस एक्ट में चालान किया गया। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta