बद्दी। युवती की सगाई कहीं और तय होने पर उसके साथ कुछ समय तक लीविंग रिलेशन मेंरहे एक युवक ने उसे सोशल मीडिया पर बदनाम कर डाला। इस मामले में हरियाणा के पिंजौर थाने में दर्ज कराई गई जीरो एफआईआर को हरियाणा पुलिस ने बद्दी पुलिस थाने में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार यूपी की एक युवती बद्दी में एक निजी उद्योग में कार्यरत है। युवती हरियाणा के पिंजौर में किराये के मकान में रहती थी। इस दौरान उसकी पहचान बद्दी में ही काम करने वाले बिहार के छपरा निवासी एक युवक से हुई। युवक व युवती का लंबे समय में प्रेम प्रसंग चला। दोनों लीविंग रिलेशनशिप में भी रहे।
कुछ दिन पूर्व युवती के परिजनों ने उसकी सगाई किसी अन्य युवक से कर दी। युवक ने युवती को धमकी दी कि वह सगाई तोड़ दे अन्यथा वह उसे बदनाम कर देगा। युवती ने सगाई नहीं तोड़ी और युवक उसके साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया में डाल दिया।
उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि युवक ऐसा करने के बाद फरार हो गया है। बद्दी पुलिस ने टीम का गठन करके उसे खोजने के लिए छपरा के लिए रवाना किया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस आरोपी को जल्द ही पकड़ लेगी।


No comments:
Post a Comment