सोलन: परवाणू में नाले में मिला घर से लापता शराबी का शव - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, March 1, 2025

सोलन: परवाणू में नाले में मिला घर से लापता शराबी का शव



सोलन। परवाणू के शिवालिक होटल के पास एचआरटीसी की बस के बिजली के तार की चपेट में आने के मामले की जांच कर ही रही थी कि होटल के पास एक अन्य व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पता चला कि यह व्यक्ति 25 फरवरी की शाम से घर से लापता था। 27 को उसकी पत्नी ने परवाणू पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आशंका जताई जा रही है कि अधिक शराब पीने के कारण उसकी मौत हुई हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार परवाणू पुलिस को किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया कि शिवालिक होटल के नीचे नाले में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची व शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। कुछ ही देर में उसकी शिनाख्त भी हो गई। 

उसकी पत्नी अमरावती को मौके पर बुलाया गया और पहचान कराई गई। मृतक की जेब से एक स्टील का गिलास और दो सौ रुपये बरामद हुए।  अमरावती देवी ने बताया कि शव उसके पति पश्चिमी चंपारन के बागहां तहसील के अहीरवालिया निवासी 49 वर्षीय धीरज गौड का ही है। वे कुछ समय से परवाणू में टकसाल के नजदीक  झुग्गी झोपड़ी  में रह रहे थे। 25 फरवरी को धीरज  घर से काम के लिए चला गया था । 

शव का बारीकी से निरीक्षण करने पर उसकी नाक व मुंह पर खून लगा हुआ पाया गया। अमरावती ने बताया कि धीरज गौड़ शराब पीने का आदी था। फिलहाल पुलिस ने ईएसआई चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम ृष्टया माना जा रहा है कि अधिक शराब पीने के कारण धीरज की गिरने और रात भर वहीं पड़े रहने के कारण मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta