सोलन: बारिश ने रोका पुरुष पुलिस भर्ती का शारीरिक दक्षता टेस्ट, अब छह को होगा - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, March 1, 2025

सोलन: बारिश ने रोका पुरुष पुलिस भर्ती का शारीरिक दक्षता टेस्ट, अब छह को होगा


सोलन। सोलन के पुलिस लाइन मैदान में चल रही पुरुष आरक्षियों की भर्ती परीक्षा का शारीरिक दक्षता टेस्ट अब छह को होगा। यह टेस्ट आज होना था। फिलहाल शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए 770 में से 740 प्रतिभागियों को पास घोषित किया गया है। अब इनकी दक्षता परीक्षा 6 मार्च को होगी। 

सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार हिमाचल पुलिस में 1226 पदों के पुरुष एवं महिला आरक्षियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। आज जिला सोलन के पुलिस ग्राउंड में कुल 1100 पुरुष उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा  के लिए बुलाया गया था।

 जिसमें 770 पुरुष अभ्यथियों ने भाग लिया। चयनित पुरुष उम्मीदवारों में से 740 पुरुष उम्मीदवार शारीरिक मापदंडपास करने में सफल रहे। इनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा आज ही होना था, परन्तु खराब मौसम व बारिश के चलते उक्त पुरुष उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं हो सकी।

 जिस पर जिला रिक्रेटमेंट कमेटी ने निर्णय लिया कि जो पुरुष उम्मीदवार आज शारीरिक मापदंड परीक्षा में पास हुए हैं, केवल उन्हीं पुरुष उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 6 मार्च को को प्रातः 7  बजे से करवाई जाएगी। जो पुरुष उम्मीदवार आज शारीरिक माप दंड परीक्षा में शामिल नहीं हुए, उन्हें आगामी तय की गई तिथि को उक्त भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त शेष भर्ती प्रक्रिया (P.S.T. & P.E.T.) पहले से निर्धारित तिथियों के अनुसार ही होगी। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta