सोलन: बारिश व ओलावृष्टि में टूटे बिजली के तार की चपेट में आई शिमला—हरिद्वार बस, एक की मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, March 1, 2025

सोलन: बारिश व ओलावृष्टि में टूटे बिजली के तार की चपेट में आई शिमला—हरिद्वार बस, एक की मौत


सोलन।  बारिश व हवा के कारण सड़क पर गिरे बिजली का तार की चपेट में शिमला से हरिद्वार जा रही बस का पहिया आ गया। इस वजह से बस में करंट तो नहीं दौड़ा लेकिन बस अचानक रुक गई। इसी दौरान माजरा देखने के लिए बस से उतरा बिहार निवासी एक व्यक्ति तार की चपेट में आकर मौके पर ही मारा गया।   

सोलन के एसपपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आज आपदा प्रबन्धन विभाग सोलन ने परवाणू थाने में सूचना दी कि परवाणू में  शिवालिक होटल के पास एक बस में आग लग गई है तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इस सूचना पर पुलिस थाना परवाणू की पुलिस टीम तुरन्त मौका पर पहुंची। यहां पर एचआरटीसी की शिमला से हरिद्वार जाने वाले बस  एचपी-63सी-4854 खड़ी मिली। बस के आगे सड़क पर बिजली की तार टूटी हुई पाई गई। बस के आगे ही एक व्यक्ति सड़क पर पीठ के बल अचेत अवस्था में गिरा पाया गया। 

पुलिस ने घटना की जानकारी ली तो पता चला कि रात करीब 1 बजे रात जब यह बस शिवालिक होटल परवाणू के पास पहुंची तो ज्यादा बारिश व ओलावृष्टि के कारण बिजली पोल में लगी अर्थ की तार टूटकर बस के टायर में फंस गई। जिस कारण बस एक दम से रूक गई गई। उसी समय उक्त बस में सफर कर रही सवारियों में से यह व्यक्ति एकदम से खिड़की खोलकर बाहर निकल गया जो तार में टच होने के कारण वह करंट लगने से बस से करीब 10 मीटर आगे सड़क में गिर गया, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई । 

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण के जोगापट्टी के रामपुरवा के वार्ड 13 निवासी 40 वर्षीय परशुराम साह के रूप में हुई। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta