नैनीताल: देर रात बदल गए आईजी कुमाऊं, रिद्धिम अग्रवाल आईं, योगेंद्र रावत को मिला कार्मिक - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, March 18, 2025

नैनीताल: देर रात बदल गए आईजी कुमाऊं, रिद्धिम अग्रवाल आईं, योगेंद्र रावत को मिला कार्मिक


देहरादून। शासन ने सोमवार रात पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी अब रिद्धिम अग्रवाल देखेंगी। जबकि आईजी कुमाऊं रहे योगेंद्र सिंह रावत अब मुख्यालय में कार्मिक का प्रभार देखेंगे।

अरुण मोहन जोशी को एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे यातायात में निदेशक के पद पर थे। जबकि आईजी कार्मिक रहे अन्नत शंकर ताकवाले अब ट्रेनिंग का कार्यभार संभालेंगे। उनकी जगह आईजी कुमाऊं रहे योगेंद्र सिंह रावत पुलिस मुख्यालय में कार्मिक विभाग देखेंगे। आईजी एनएस नपल्च्याल को सीआईडी से हटाकर यातायात निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। सुरजीत सिंह पंवार अब पीएसी के स्थान पर एटीसी हरिद्वार में एएसपी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

इसी तरह काफी समय से रिक्त चल रही जीआरपी एसपी की जगह अब अरुणा भारती को जिम्मेदारी मिली है। एएसपी जगदीश चंद अब एएसपी नैनीताल होंगे। वहीं लोकजीत सिंह को देहरादून एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। यह प्रभार अभी तक वायरलेस सेवा के मुकेश ठाकुर के पास चल रहा था। उधर, उप सेनानायक एसडीआरएफ स्वप्न किशोर सिंह अब एसटीएफ देहरादून में रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta