हिमाचल में प्यारी बहना योजना पर सुक्खू सरकार को घेरने वाली भाजपा दिल्ली में ऐसी योजना पर घिरी - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, March 18, 2025

हिमाचल में प्यारी बहना योजना पर सुक्खू सरकार को घेरने वाली भाजपा दिल्ली में ऐसी योजना पर घिरी


नई दिल्ली। हिमाचल में महिलाओं इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना'को लेकर कांग्रेस सरकार को जहां तहां घेरने वाली भाजपा इसी तरह के मुद्दे पर दिल्ली में घिर गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं चुनावी सभाओं में घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार की पहली की ​कैबिनेट बैठक में महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की प्रतिमाह सहायता को हरी झंडी मिल जाएगी। महिलाओं ने उनकी घोषणा पर यकीन किया और दिल्ली में भाजपा सरकार बन गई। लेकिन रेखा गुप्ता की पहली कैबिनेट में इस घोषणा पर कुछ शर्ते तय कर दी गईं। अब बार रेखा गुप्ता सरकार ने 7 नई शर्तें लागू कर दी हैं, जिनके बिना आपको यह लाभ नहीं मिलेगा। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लेकर गाइडलाइन बनाई जा रही है। इस योजना का लाभ पानी वाली महिलाओं को इन 7 शर्तें को पूरा करना होगा। योजना की मॉनिटरिंग जिले स्तर से लेकर खुद मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा। रेखा गुप्ता सरकार की महिला समृद्धि योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी आजीविका में मदद करना है। सरकार हर महीने 2500 रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी, लेकिन इन शर्तों को पूरा करना होगा।

1- एक परिवार से केवल एक ही महिला को मिलेगा इस योजना का लाभ मिलेगा।2- एक बीपीएल कार्ड पर यदि चार महिला का नाम लिखा है, तो बीपीएल कार्ड में दर्ज उम्र के हिसाब से सबसे अधिक उम्र वाली महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा। 3- यदि महिला के तीन बच्चे से अधिक है तो उस महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।4- जिस महिला के तीन बच्चे हैं और तीनों वैक्सीनेटेड नहीं हैं, तो उस महिला को महिला समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिलेगा।5-महिला के पास बीपीएल कार्ड होना जरूरी है। 6- महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। 7- योजना का पैसा सीधे महिला के बैंक अकाउंट में जाएगा।

योजना को लेकर पहले कहा गया था कि योजना में शामिल महिला  दिल्ली की निवासी होनी चाहिए। आय सीमा सरकार द्वारा तय की गई मानकों के अनुसार होनी चाहिए। उसे पहले से किसी अन्य सरकारी सहायता योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो। बैंक खाता आधार से लिंक और एक्टिव होना चाहिए। इसके अलावा नौकरीपेशा महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आवेदक के पास वैध राशन कार्ड होना जरूरी है। ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta