पालमपुर। कांगड़ा जिले की पालमपुर पुलिस ने चिट्टे के सात तस्करों को गिरेबान से पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इनमें एक पुलिसकर्मी है और दूसरा एक शिक्षा विभाग में चालक पद पर कार्यरत है। आरोप है कि ये सभी एक किराये के मकान से नशे का कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने सातों को अदालत के सामने पेश करके तीन दिन की पुलिस रिमांड ले ली है।
मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार देर शाम टांडा (राजपुर) में एक मकान के किराये पर दिए गए कमरे में छापा मारा। पुलिस को तलाशी के दौरान यहां से 12.22 ग्राम चिट्टा और सात लोग मिले। सभी के गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पालमपुर के वार्ड 13 निवासी 35 वर्षीय बंटी,खलेठ निवासी 35 वर्षीय राकेश कुमार,मोहरला का रहने वाला खेल विभाग शिमला में तैनात 45 वर्षीय रिंपु कुमार,पालमपुर के वार्ड नंबर 2 का रहने वाला 35 वर्षीय मनीत कुमार, पालमपुर के वार्ड नंबर 13 स्थित होल्टा मोहल्ले का रहने वाला 27 वर्षीय अक्षय कुमार,बैजनाथ के तरेहल का रहने वाला 35 वर्षीय अक्षय शर्मा और चुदरेहड़ का रहने वाला वर्तमान में पुलिस में सेवारत 33 वर्षीय संदीप कुमार शामिल हैं। इससे पहले कांगड़ा पुलिस एक पटवारी, एमबीबीएस चिकित्सक और जिला कल्याण विभाग के अटैच टैक्सी चालक को भी चिट्टा मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है।


No comments:
Post a Comment