देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ऋषभ पंत की बहन साक्षी आज बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ सात फेरों के साथ विवाह बंधन में बंध जाएगी। साक्षी —अंकित के विवाह का साक्षी बनने के लिए पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ हल ही देहरादून के मसूरी पहुंच गए थे। रात में उन्होंने साक्षी पंत के मेहंदी कार्यक्रम में अन्य मेहमानों के साथ हिस्सा लिया। विवाह समारोह मसूरी के लाइब्रेरी चौक स्थित एक होटल में आयोजित हो रहा है। मंगलवार की दोपहर यहां हल्दी की रस्म अदा की गई। बुधवार को बान समेत विवाह की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। रात को हुए मेहंदी कार्यक्रम में ऋषभ सहित कई मेहमानों ने जमकर ठुमके लगाए। महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे हैं। ऋषभ ने उन्हें भी जमकर नचाया। मेहंदी कार्यक्रम में होली और दीवाली दोनों की छटा बिखर रही थी। बिजली लड़ियों की रोशनी नहाए वैंक्विट हॉल में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया।
शहर के लाइब्रेरी चौक स्थित एक बड़े होटल के वैंक्विट हॉल में क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी समारोह में ऋषभ अपने दोस्तों, पारिवारिक सदस्यों के साथ गढ़वाली, हिंदी, पंजाबी गीतों पर जमकर झूमते दिखे। शादी समारोह में भारतीय टीम के खिलाड़ी सहित आईपीएल खिलाड़ी और बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची हैं। समारोह को पूरी तरह से गोपनीय रखने का प्रयास किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी ने बेहद खूबसूरत, डिजाइनर काले रंग का कुर्ता पहना हुआ है, जबकि सुरेश रैना भी काले रंग के डिजाइनर कुर्ते में नजर आ रहे हैं।
यहां, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनकी पत्नी साक्षी, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, नीतेश राणा सहित कई अन्य क्रिकेटर भी पहुंचे हैं। मंगलवार को होटल में हल्दी की रस्म अदा की गई। यहां डिनर पार्टी, गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बुधवार को शादी की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। समारोह में बॉलीवुड सिंगर शादाब फरीदी के भी पहुंचने की सूचना है। वहीं, हरिद्वार के खानपुर विधायक उमेश कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए । समारोह में ऋषभ पंत ने विधायक उमेश कुमार पर रंग लगाया और दोनों ने जमकर ढोल-नगाड़ों के साथ डांस किया।
शादी समारोह के लिए पूरे होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शादी समारोह से मीडिया कर्मियों को दूर रखा गया। साथ ही होटल कर्मचारियों के फोन बंद किए गए थे। अन्य लोगों के भी फोन कैमरा बंद करवा दिए गए थे।
साक्षी व अंकित की शादी में धूम मचाते धोनी और ऋषभ पंत
https://x.com/riseup_pant17/status/1899548264757895183?







No comments:
Post a Comment