हल्द्वानी: आगरा के लिए निकली काठगोदाम डिपो की बस हाथरस डिपो की बस से भिड़ी, एक चालक की मौत, काठगोदाम के चालक परिचालक गंभीर - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, March 12, 2025

हल्द्वानी: आगरा के लिए निकली काठगोदाम डिपो की बस हाथरस डिपो की बस से भिड़ी, एक चालक की मौत, काठगोदाम के चालक परिचालक गंभीर


हाथरस। हाथरस कोतवाली के चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई के पास आगरा रोड पर उत्तराखंड रोडवेज और हाथरस डिपो की दो बसों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।  

हादसे के बाद मौके पर सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादासे में हाथरस डिपो के बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उत्तराखंड रोडवेज की आगरा जाने वाली बस के चालक यूनूस खान समेत यात्रियों को चोटें आई हैं। परिचालक दीपक कुमार भी चोटिल हुआ है। उत्तराखंड रोडवेज कर बस नैनीताल के काठगोदाम डिपो से संबधित है।  

हादसा आज तड़के उस समय हुआ जब उत्तराखंड के काठगोदाम डिपो की बस आगरा जाते समय मीतई गांव के पास हाथरस डिपो की बस से जा टकराई।  टक्कर आमने सामने की हुई।  हादसे में हाथरस डिपो की बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि काठगोदाम डिपो की बस के चालक यूनुस खान व परिचालक दीपक कुमार के साथ कई सवारियों को चोटें पहुंची। 

सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन को गंभीर हालत में  प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। हल्द्वानी से यह बस मंगलवार की रात आगरा के लिए रवाना हुई थी। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta