सोलन: आल्टो में सवार ठियोग निवासी 361 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 10, 2025

सोलन: आल्टो में सवार ठियोग निवासी 361 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार


सोलन। सदर थाने की पुलिस टीम ने ओच्छघाट स्थित जीरो प्वाइंट पर नाकेबंदी के दौरान शिमला जिले के ठियोग के टयाली क्षेत्र के डुमैहर गांव निवासी एक व्यक्ति को 361ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। 

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रात: पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम ने जीरो प्वाईंट ओच्छघाट पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक अल्टो कार एचपी-09ए-4811 को तलाशी के लिए रोका गया। 

कार में बैठे व्यक्ति ने अपना परिचय  ठियोग के टयाली क्षेत्र के डुमैहर गांव निवासी 40 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में दिया। उसके हवाले से 361 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार को सीज करते हुए प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफतार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। उसके पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta